Thursday, 30 September 2021

हम कौन लोग हैं ..?

हम कौन लोग हैं?
 ⁣
मक़बरे हैं क्या?⁣
या मक़बरे बनाने वाले हैं? ⁣

हम कौन लोग हैं? ⁣

जो मारे जाते हैं?⁣
या जो मार देते हैं?⁣

हम कौन लोग हैं? ⁣

जिन पर इल्ज़ाम आता है?⁣
या जो इल्ज़ाम लगाते हैं?⁣

हम कौन लोग हैं? ⁣

⁣हम वो लोग हैं,⁣
जिनमें ये दोनों लोग रहा करते हैं,⁣

हम वो लोग हैं,⁣
जो दूसरों को सब कहा करते हैं,⁣

हम वो लोग हैं,⁣
जो दूसरों से उल्टे बहा करते हैं,⁣

हम वो लोग हैं,⁣
जो ज़ुल्म कर के सहा करते हैं,⁣

हम बेहतर लोग हो सकते थे,
⁣मगर हमने चुना बदतर होना,⁣
हमने चुना सब को बदतर कह कर,⁣
खुद को बेहतर कह जाना,⁣

हम लोग भी हो सकते थे,⁣
मगर हम लोग हैं क्या?⁣
या केवल विडम्बनायें हैं?⁣

हम लोग नहीं भी हो सकते थे,⁣
मगर हम लोग तो हैं ना,⁣
या केवल महत्वाकांक्षायें हैं?⁣

हम क्या हैं फिर?⁣
हम विडंबनाओं और,⁣
महत्वकांक्षाओं के,⁣ बनाये हुए मक़बरे हैं,⁣
जिनपे इल्ज़ाम है कि,⁣ उन्हें मार दिया जाता है। ⁣




Writing ✍️ By : Saurav Meena ( Nicki - Hazel )


2 comments:

"You Don't Lie To The Doctor. If You Do , You Die."

She asked me, "What has been your biggest fear throughout your life?" I sat there. Quietly. Normally, your silence hits others, bu...